19 अगस्त को खुलेगा गजा का मेगा आईपीओ

गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 19 अगस्त 2026 को खुलने जा रहा है। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹152 से ₹160 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक 21 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए विंडो 18 अगस्त को खुलेगी।

कंपनी का कुल ऑफर साइज ₹550 करोड़ तक है। इसमें ₹450 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹100 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। निवेशकों के लिए न्यूनतम बोली 93 शेयरों की होगी और इसके बाद 93 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा।

फ्रेश इश्यू से प्राप्त रकम का इस्तेमाल कंपनी फंड IV के लिए शेष स्पॉन्सर कमिटमेंट और ब्रिज लोन की अदायगी, प्रस्तावित फंड V के स्पॉन्सर कमिटमेंट तथा सेकेंडरीज फंड के स्पॉन्सर कमिटमेंट और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

इश्यू के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है और एनएसई को डेजिग्नेटेड स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है। जेएम फाइनेंशियल और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

“बिग बॉस 20 ब्लॉकबस्टर, रामायण बनेगी मेगा हिट” – डॉ. खोजा की भविष्यवाणी

 प्रसिद्ध ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, हस्तरेखा एवं फेस रीडर डॉ. खोजा ने मनोरंजन जगत से लेकर वैश्विक शांति तक कई दिलचस्प भविष्यवाणियां की हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. खोजा के अनुसार ‘बिग बॉस 20’ टीआरपी के मामले में शानदार प्रदर्शन करेगा। 6 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू होने वाले इस सीजन का ‘ब्लेसिंग’ थीम दर्शकों से मजबूत जुड़ाव बनाएगा और यह पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

वहीं रणबीर कपूर अभिनीत नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर भी उन्होंने बड़ी सफलता की उम्मीद जताई। उनके मुताबिक ‘रा’ अक्षर से शुरू होने वाले राज कपूर, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, राजेश खन्ना और रणबीर कपूर जैसे नामों की सफलता की परंपरा इस फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत देती है।

वैश्विक तनाव पर डॉ. खोजा ने दिसंबर तक शांति और सहयोग बढ़ने की उम्मीद जताई। वास्तु को उन्होंने अंधविश्वास नहीं, बल्कि दिशाओं, वातावरण और प्राकृतिक ऊर्जा को समझने की एक पारंपरिक पद्धति बताया। उनके अनुसार पुराने रीति-रिवाजों में भी जीवन को संतुलित रखने के पीछे व्यावहारिक तर्क छिपे थे।