मलेशिया का नया पर्यटन दांव, 2027 तक बढ़ा ‘विज़िट मलेशिया’ अभियान

भारतीय पर्यटकों के बढ़ते वैश्विक महत्व को देखते हुए मलेशिया ने अपने पर्यटन अभियान को और रफ्तार दी है। ‘विज़िट मलेशिया 2026’ अभियान को अब 2027 तक बढ़ा दिया गया है। इसी कड़ी में 12 से 20 अगस्त के बीच चेन्नई, मुंबई और नई दिल्ली में ‘सेल्स मिशन सीरीज़ 2’ का आयोजन किया जा रहा है।

टूरिज्म मलेशिया के महानिदेशक मोहम्मद अमीरुल रिज़ाल अब्दुल रहीम के नेतृत्व में और बैटिक एयर के सहयोग से आयोजित इस रोड शो में 47 मलेशियाई पर्यटन हितधारक हिस्सा ले रहे हैं। भारत-मलेशिया के बीच हर सप्ताह 190 से अधिक सीधी उड़ानें 37,000 से ज्यादा यात्रियों की क्षमता उपलब्ध करा रही हैं।

मलेशिया अब भारतीयों को सिर्फ कुआलालंपुर तक सीमित नहीं रखना चाहता। “लंगकावी, पेनांग, सारावाक, जोहोर और सबाह जैसे गंतव्य भारतीय यात्रियों के लिए रोमांच, संस्कृति, खरीदारी और डेस्टिनेशन वेडिंग के नए अनुभव खोलते हैं।”

दिसंबर 2023 में वीजा-मुक्त प्रवेश सुविधा शुरू होने के बाद 2025 में 15 लाख से अधिक भारतीय मलेशिया पहुंचे। “भारत अब हमारे शीर्ष पांच अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन बाजारों में है और हमारा लक्ष्य इस गति को और मजबूत करना है।” इसके लिए भारतीय यात्रियों के लिए आकर्षक और विशेष ट्रैवल पैकेज भी पेश किए जा रहे हैं।

19 अगस्त को खुलेगा गजा का मेगा आईपीओ

गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 19 अगस्त 2026 को खुलने जा रहा है। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹152 से ₹160 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक 21 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए विंडो 18 अगस्त को खुलेगी।

कंपनी का कुल ऑफर साइज ₹550 करोड़ तक है। इसमें ₹450 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹100 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। निवेशकों के लिए न्यूनतम बोली 93 शेयरों की होगी और इसके बाद 93 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा।

फ्रेश इश्यू से प्राप्त रकम का इस्तेमाल कंपनी फंड IV के लिए शेष स्पॉन्सर कमिटमेंट और ब्रिज लोन की अदायगी, प्रस्तावित फंड V के स्पॉन्सर कमिटमेंट तथा सेकेंडरीज फंड के स्पॉन्सर कमिटमेंट और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

इश्यू के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है और एनएसई को डेजिग्नेटेड स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है। जेएम फाइनेंशियल और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

“बिग बॉस 20 ब्लॉकबस्टर, रामायण बनेगी मेगा हिट” – डॉ. खोजा की भविष्यवाणी

 प्रसिद्ध ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, हस्तरेखा एवं फेस रीडर डॉ. खोजा ने मनोरंजन जगत से लेकर वैश्विक शांति तक कई दिलचस्प भविष्यवाणियां की हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. खोजा के अनुसार ‘बिग बॉस 20’ टीआरपी के मामले में शानदार प्रदर्शन करेगा। 6 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू होने वाले इस सीजन का ‘ब्लेसिंग’ थीम दर्शकों से मजबूत जुड़ाव बनाएगा और यह पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

वहीं रणबीर कपूर अभिनीत नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर भी उन्होंने बड़ी सफलता की उम्मीद जताई। उनके मुताबिक ‘रा’ अक्षर से शुरू होने वाले राज कपूर, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, राजेश खन्ना और रणबीर कपूर जैसे नामों की सफलता की परंपरा इस फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत देती है।

वैश्विक तनाव पर डॉ. खोजा ने दिसंबर तक शांति और सहयोग बढ़ने की उम्मीद जताई। वास्तु को उन्होंने अंधविश्वास नहीं, बल्कि दिशाओं, वातावरण और प्राकृतिक ऊर्जा को समझने की एक पारंपरिक पद्धति बताया। उनके अनुसार पुराने रीति-रिवाजों में भी जीवन को संतुलित रखने के पीछे व्यावहारिक तर्क छिपे थे।

एनसीडी बाजार में इंडेल मनी की बड़ी एंट्री

गोल्ड लोन और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय इंडेल मनी लिमिटेड ने बाजार में बड़ा फंड जुटाने की तैयारी कर ली है। कंपनी 500 करोड़ रुपये तक का सिक्योर्ड, रेटेड और लिस्टेड एनसीडी पब्लिक इश्यू लेकर आ रही है। इश्यू 18 अगस्त को खुलेगा और 31 अगस्त 2026 को बंद होगा। इसमें 250 करोड़ रुपये का बेस इश्यू और अतिरिक्त 250 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प शामिल है।

निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक पहलू 12.25% सालाना तक की प्रभावी यील्ड है। एनसीडी की अवधि 400 दिन से लेकर 72 महीने तक होगी और इन्हें बीएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है। न्यूनतम आवेदन 10,000 रुपये का रखा गया है। कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से आगे कर्ज देने, मौजूदा उधारी के वित्तपोषण/रीफाइनेंसिंग और डेट सर्विसिंग में करेगी।

इंडेल मनी के पूर्णकालिक निदेशक उमेश मोहनन ने कहा , ‘‘हमें अपने पिछले एनसीडी इश्यूज के दौरान बाजार से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और हमें इस इश्यू के लिए भी ऐसी ही प्रतिक्रिया की उम्मीद है. निवेशकों के लगातार भरोसे से पता चलता है कि हमारे कारोबारी मॉडल, प्रबंधन टीम, कॉरपोरेट संचालन की व्यवस्थाओं और दीर्घकालिक विकास की रणनीति पर वे यकीन करते हैं।

शिपरॉकेट आईपीओ की धमाकेदार दस्तक

लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म Shiprocket लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 12 अगस्त 2026 को खुलेगा और 14 अगस्त 2026 को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹92 से ₹97 का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 11 अगस्त को खुलेगी।

आईपीओ में न्यूनतम 154 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकेगी और इसके बाद 154 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। कुल ऑफर साइज ₹1,617.485 करोड़ तक है, जिसमें ₹885.50 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹731.985 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल Shiprocket के प्लेटफॉर्म्स के विकास के लिए मार्केटिंग पहलों, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमताओं में निवेश के साथ-साथ कंपनी के कुछ कर्ज के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/प्रीपेमेंट में किया जाएगा। इसके अलावा, अज्ञात अधिग्रहणों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी राशि का उपयोग प्रस्तावित है।

कंपनी के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे, जिसमें एनएसई को इस ऑफर के लिए नामित स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है। एक्सिस कैपिटल , बोफा सिक्योरिटीज इंडिया , जेएम फाइनेंसियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

ओनिडा का ‘रीवायर्ड’ अवतार, 100-इंच स्क्रीन से प्रीमियम बाजार पर बड़ा दांव

कभी अपने आइकॉनिक ‘डेविल’ से भारतीय घरों में पहचान बनाने वाला ओनिडा अब नए दौर की तकनीक के साथ अपनी कहानी को फिर से लिखने की तैयारी में है। ‘ओनिडा रीवायर्ड’ के जरिए कंपनी ने प्रीमियम कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में नई ऊर्जा के साथ उतरने का ऐलान किया है। इसकी पहली झलक कंपनी के फ्लैगशिप 100-इंच क्यूडी मिनी एलईडी टीवी में दिखाई देती है।

ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गुंजन श्रीवास्तव ने कहा, ओनिडा रीवायर्ड’ का हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण कदम है। प्रीमियम इनोवेशन, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत रिटेल व सर्विस नेटवर्क के जरिए हम ओनिडा को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।”

इसी दिशा में ओनिडा ने पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी की राष्ट्रीय विकास रणनीति में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। चार दशकों से अधिक समय से ग्राहकों का भरोसा हासिल करने वाले ओनिडा के लिए ‘ओनिडा रीवायर्ड’ उसकी बदलाव की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके जरिए कंपनी प्रीमियम कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणियों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है। इस रणनीति के तहत ओनिडा का जोर तेजी से नए उत्पाद और तकनीक विकसित करने, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने, अपने रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार करने तथा बिक्री के बाद की सेवाओं को और मजबूत करने पर रहेगा।

आज ग्राहकों की पसंद तेजी से प्रीमियम, स्मार्ट और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी वाले उत्पादों की ओर बढ़ रही है। इसे देखते हुए ओनिडा नई तकनीक, बेहतर संचालन और बाजार की जरूरतों के अनुरूप उत्पादों के जरिए ग्राहकों को बेहतर और अलग अनुभव देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ओनिडा के लिए पूर्वी भारत एक महत्वपूर्ण विकास बाजार है और ‘ओनिडा रीवायर्ड’ के तहत कंपनी यहां अपने विस्तार को और गति देगी। इस रणनीति में मुंबई की अहम भूमिका होगी।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री फारूक बेग ने कहा, “प्रीमियम टेलीविजन सेगमेंट में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। आज ग्राहक बड़ी स्क्रीन, सिनेमा जैसा देखने का अनुभव और ऐसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं, जो घर पर मनोरंजन के अनुभव को और बेहतर बनाए।

लीप इंडिया आईपीओ का धमाका! ₹2,480 करोड़ जुटाने बाजार में उतरी कंपनी

सप्लाई चेन मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी लीप इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 7 अगस्त 2026 को खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए ₹151 से ₹159 का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक न्यूनतम 94 इक्विटी शेयर और इसके बाद 94 के मल्टीपल में बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ में ₹480 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर वर्टिकल होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड तथा केआईए ईबीटी स्कीम 3 की ओर से ₹2,000 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली ₹360 करोड़ की राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज के रिपेमेंट या प्रीपेमेंट में करेगी। 2013 में शुरू हुई लीप इंडिया ‘शेयर एंड रीयूज’ यानी पूलिंग मॉडल पर काम करती है।

 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास 1.47 करोड़ एसेट्स, 10,100 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स और 1,000 से ज्यादा ग्राहक थे। तिमाही 26 में कंपनी की कुल आय ₹747.36 करोड़, एबिट्डा ₹378.83 करोड़ और पैट ₹62.34 करोड़ रहा। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।