यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर : सीएम योगी ने 40 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, 15 जिलों के डीएम बदले, देखें किसे मिली कहां नई तैनाती
उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में रविवार देर रात बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब राज्य सरकार ने एक साथ 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस व्यापक फेरबदल में जिलों से लेकर महत्वपूर्ण विभागों तक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। खास बात यह है कि 15 जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) बदले गए हैं, जिससे स्थानीय प्रशासनिक ढांचे पर सीधा असर पड़ेगा। इसके अलावा पांच जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) को भी नई तैनाती दी गई है।
सरकार का यह कदम प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। कई अधिकारियों को उनके अनुभव और कार्यशैली के आधार पर अहम पदों पर नियुक्त किया गया है, जबकि कुछ को नई चुनौतियों के लिए स्थानांतरित किया गया है। इस बदलाव से शासन की प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं को गति देने की कोशिश साफ नजर आती है।
उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया गया है।
विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का डीएम, सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम, विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का डीएम, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम, विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर का डीएम, निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का डीएम, अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर की डीएम, हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा को उन्नाव का डीएम, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम, औरैया के डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का डीएम, सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम और आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।
ऊर्जा, शिक्षा और विकास प्राधिकरणों में भी बड़े फेरबदल, कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां
प्रबंधनिदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा नीतीश कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन, बुलंदशहर की डीएम श्रुति को प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। लखीमपुर की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग आलोक कुमार द्वितीय को अपर मुख्य सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। फतेहपुर के जिलाधिकारी रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, निदेशक यूपीनेडा, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश रीन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाया गया है।
झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को विशेष सचिव पर्यटन और निदेशक पर्यटन, श्रावस्ती के डीएम अश्वनी कुमार पांडे को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा निदेशक राज्य पोषण मिशन बनाया गया है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग और कुल सचिव डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव खाद एवं रसद विभाग और नियंत्रक विधिक बांट-माप बनाया गया है। सचिन कुमार सिंह सीडीओ अमेठी को अपर निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, बसंत अग्रवाल एडीएम वित्त एवं राजस्व हाथरस को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं बनाया गया है, जबकि सौम्या पांडे अपर श्रमायुक्त व निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं को इस प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
जुनैद अहमद मुख्य विकास अधिकारी झांसी को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर, हिमांशु गौतम मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, मुकेश चंद्र मुख्य विकास अधिकारी बहराइच को उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी बदायूं को कुलसचिव डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय बनाया गया है। श्रुति शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट देवरिया को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, गामिनी सिंगला संयुक्त मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, सुनील कुमार धनवंता संयुक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को मुख्य विकास अधिकारी बहराइच, पूजा साहू संयुक्त मजिस्ट्रेट चित्रकूट को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजीपुर को मुख्य विकास अधिकारी झांसी बनाया गया है।
किन आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर? देखें लिस्ट
गौरांग राठी जिलाधिकारी झांसी बने
इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी सुल्तानपुर बने
कुमार हर्ष जिलाधिकारी बुलंदशहर बने
अन्नपूर्णा गर्ग जिलाधिकारी श्रावस्ती
आलोक यादव जिलाधिकारी शामली
अरविन्द कुमार चौहान DM सहारनपुर
नितिन गौड़ जिलाधिकारी अमरोहा बने
अभिषेक गोयल जिलाधिकारी हमीरपुर
सरनीत कौर ब्रोका DM रायबरेली बनीं
निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी फतेहपुर
घनश्याम मीना जिलाधिकारी उन्नाव
अंजमी कुमार सिंह DM लखीमपुर खीरी
इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी मैनपुरी
बृजेश कुमार जिलाधिकारी औरैया बने
मनीष बंसल जिलाधिकारी आगरा बने
अरविंद मलप्पा बांगरी विशेष सचिव CM बने
नितीश कुमार UPPCL के MD बने
श्रुति MD दक्षिणांचल विद्युत निगम बनीं
आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त बने
किंजल सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
दुर्गा शक्ति नागपाल मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल
शशि भूषण लाल सुशील प्रमुख सचिव MSME
आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव MSME
रविंदर सिंह विशेष सचिव ऊर्जा बने
मृदुल चौधरी विशेष सचिव पर्यटन बने
अश्विनी कुमार पांडेय निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण
हर्षिता माथुर निदेशक बाल विकास विभाग
जुनैद अहमद अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर
अनीता वर्मा सिंह विशेष सचिव खाद्य विभाग बनीं
सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक कृषि उत्पादन
बसंत अग्रवाल निदेशक कर्मचारी बीमा योजना
हिमांशु गौतम उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण
मुकेश चंद्र उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण
केशव कुमार कुलसचिव राम मनोहर लोहिया विवि
श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनीं
गामिनी सिंगला मुख्य विकास अधिकारी बदायूं
सुनील कुमार धनवंता CDO बहराइच बने
पूजा साहू मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बनीं
रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड CDO झांसी बने

