‘वाराणसी’ में खत्म हुई महायुद्ध की तैयारी!

भारतीय सिनेमा को ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी विश्वस्तरीय ब्लॉकबस्टर देने वाले विज़नरी निर्देशक एस.एस. राजामौली अब अपनी अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ एक और सिनेमाई इतिहास रचने की तैयारी में हैं। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत यह भव्य एक्शन-एडवेंचर फिल्म पहले ही देश की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। अब राजामौली ने खुलासा किया है कि फिल्म के सभी विशाल और हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि शेष भावनात्मक और कहानी को आगे बढ़ाने वाले दृश्यों की शूटिंग सितंबर या अक्टूबर तक समाप्त हो जाएगी। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को आईमैक्स के लिए किसी कृत्रिम बदलाव के बजाय उसी विज़न के साथ शूट किया गया है, जिसे शुरुआत से बड़े पर्दे के लिए कल्पना की गई थी। दूसरी ओर, ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ के जरिए एनिमेशन की दुनिया में भी राजामौली भारतीय कहानी कहने की भव्यता को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।

7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली ‘वाराणसी’ से दर्शकों को एक बार फिर भव्य दृश्य, दमदार भावनाएं और विश्वस्तरीय सिनेमाई अनुभव मिलने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *