‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

राज रंजीत और युक्ति कपूर पर फिल्माया गया बॉलीवुड स्टाइल म्यूजिक वीडियो “राजमहल बना दूँ पटना में” महज़ 10 दिनों में 2 करोड़ (20 मिलियन) से अधिक व्यूज़ हासिल कर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन और हूक स्टेप ने इस गीत को वायरल बना दिया है, जबकि अमित मिश्रा और कल्पना पटवारी की आवाज़ तथा कुणाल मिश्रा के संगीत ने इसे चार्टबस्टर का दर्जा दिलाया। मुंबई के बॉम्बे कॉकटेल बार में फिल्माए गए इस गीत में राज रंजीत और युक्ति कपूर की केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और लाखों रील्स इस पर बनाई जा चुकी हैं।

राज रंजीत कहते हैं, “मैं सभी दर्शकों का दिल से आभारी हूँ। एक नए चेहरे को 20 मिलियन लोगों का प्यार मिलना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।” अपने म्यूजिक लेबल हर्ष म्यूजिक रिकॉर्ड्स (एचएमआर) के जरिए राज रंजीत अब साफ-सुथरे और पारिवारिक संगीत को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसी सोच के तहत भोजपुरी गीत “सेनूरा का कसूर” और “विवाह रीत” भी रिलीज किए गए हैं। ‘विवाह रीत’ में जरीना वहाब और पल्लवी सिंह जैसे कलाकार पारिवारिक मूल्यों और बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करते नज़र आते हैं।

राज रंजीत का कहना है, “हमारा उद्देश्य नए कलाकारों को मंच देना और राजश्री व यश चोपड़ा की फिल्मों जैसी पारिवारिक और संस्कारपूर्ण संगीत परंपरा को आगे बढ़ाना है।”

पल्लवी सिंह ने कहा, “जरीना वहाब जी के साथ काम करना यादगार अनुभव रहा। ‘विवाह रीत’ की विदाई वाले दृश्य की शूटिंग के दौरान मैं सचमुच भावुक हो गई थी।” 150 से अधिक म्यूजिक एल्बमों में अपनी आवाज़ दे चुके राज रंजीत अब अभिनेता, गायक और निर्माता के रूप में एचएमआर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के मिशन पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *