अभ्युदय एक नई शुरुआत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून पर स्वच्छता अभियान एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एनजीओ अभ्युदय एक नई शुरुआत द्वारा आज एक वृहद स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों के सहयोग से लगभग 2000 किलोग्राम कचरा एकत्र कर साफ किया गया।
स्वच्छता अभियान की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय से होकर नांगल देवत परिसर स्थित मंदिर प्रांगण तक की गई। छात्रों ने प्लेकार्ड पर पर्यावरण जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
यह अभियान अभ्युदय संस्था के तत्वाधान में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री गुरुपद दास के नेतृत्व में, सहयोगी शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा लगभग दो घंटे तक चलाया गया। इसके पश्चात नांगल देवत के सेक्टर-बी स्थित पार्क में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सभरवाल (सेवानिवृत्त) तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। अभ्युदय संस्था की प्रमुख सदस्य, अध्यक्ष निधि उनियाल डंगवाल, सचिव मैत्रेयी उनियाल, रीना टोकस, हर्षिता कुनियाल, मनोज्ञा तथा अंकित शर्मा इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्र के पार्षद श्री इंद्रजीत सहरावत का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति चेतना बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

